1. Documets needed for Marriage Certificate

विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज :

यदि आप विवाह प्रमाण पत्र बना रहे है तो आप आवेदक के रूप में वर या वधु किसी को भी बना सकते है तथा आप इसे वर या वधु किसी भी साइड के विवाह पंजीयन अधिकारी से बनवा सकते है 

आपकी जानकारी को आसान बनाने के लिए दस्तावजे विवरण को दो भागो में बांटा गया है :

  • वर व वधु  1: वर व वधु के समान रूप से तीन दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
  1. Age Proof : जन्म प्रमाण पत्र या 10th मार्कशीट 
  2. ID & Address Proof : आधार कार्ड 
  3. Jan Addhar Card : वर व वधु दोनों परिवारों के जन आधार कार्ड 
  • गवाह  2: वर व वधु दोनों के साइड से एक एक गवाह व पंडित या मौलवी का आधार कार्ड ।
  • आवेदन फॉर्म : जिसमें वर वधु की 3 जॉइंट फोटो व एक एक पासपोर्ट साइज फोटो को लगाना होगा ।

2. How to Apply Marriage registration online

यदि आप विवाह प्रमाण पत्र बनवा रहे है तो सबसे पहले आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर ले  आवदेन फॉर्म में वर वधु व गवाह के शपथ पत्र भरे तथा फोटो को यथा स्थान पर चिपकाये ।

आवेदन फॉर्म में वर वधु तथा गवाह के अनुसार शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए तथा इन शपथ पत्र को नोटरी पब्लिक से प्रमाणित करवाए आवेदन फॉर्म के साथ सभी के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज की फोटोकॉपी सल्गन करें।

आवेदन फॉर्म कम्पलीट होने के बाद आप इसे ईमित्र या पहचान वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करवाए तथा इसकी एक रिसिप्ट प्राप्त करें , इस रिसिप्ट को आवेदन फॉर्म के साथ अपने नजदीकी विवाह पंजीयन अधिकारी (ग्रामसेवक) दे पास जमा करें , जाँच के बाद विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

 पहचान के वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ पर क्लिक करें । Pehchan Web portal

3. Marriage Certificate Form Format in Rajasthan

यहाँ विवाह प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म डाउनलोड बटन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है ।

Download Pdf Form

4. How to Download Marriage certificate in Rajasthan

यदि अपने विवाह प्रमाण पत्र बनवा लिया है और आप उसे डाउनलोड करना चाहते तो इसके लिए आप पहचान पोर्टल में डाउनलोड सर्टिफिकेट पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है :-

  1. आप आवेदन के समय प्राप्त पंजीकरण संख्या से डाउनलोड कर सकते है 
  2. आप अपने मोबाइल नंबर से ट्रैक कर विवाह प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Can i Get marriage certificate Online?

>

हा , आप आवेदन फॉर्म व समस्त अन्य दस्तावेजों के अनुसार आवेदन करते है ओर आपका विवाह प्रमाण बन जाता है तो आप उसे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है ।

Can i get my marriage certificate ?

>

आप पहचान वेब पोर्टल पर विजिट कर डाउनलोड सर्टिफिकेट पर जाकर अपने पंजीयन संख्या या फिर मोबाइल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है डाउनलोड से पूर्व आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिससे आप वेरीफाई कर विवाह प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है ।

Can marriage certificate be made online ?

>

उपरोक्त सवाल के अनुसार आप बिना ईमित्र के फॉर्म को ऑनलाइन कर सकते है और अपने दस्तावेज ग्राम पंचायत में जमा कर विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं ।

how to Apply Marriage certificate if vadhu is outside rajasthan?

>

यदि आपका विवाह राजस्थान से बाहर हुआ है या वधु राजस्थान से बाहर की है तो इसके लिए आपको विवाह पंजीयन अधिकारी से सम्पर्क करना होगा उसके बाद ही आप आवेदन करें ।

Shadi Praman patra kis Side se banata hai ?

>

विवाह प्रमाण पत्र आप वर या वधु किसी भी साइड से बनवा सकते है लेकिन जिस साइड से आप बनवा रहे है उस साइड से ही आवेदक को चुनना सही रहेगा ।

how to edit marriage Certificate In Rajasthan?

>

इसके लिए आप ग्राम पंचायत ईमित्र या नगरपालिक ईमित्र जहां से आपका प्रमाण पत्र जारी हुआ है वह सम्पर्क कर सकते है ।

How to Check marriage Certificae Status?

>

आवेदन के बाद विवाह प्रमाण पत्र का स्टैट्स जाने के लिए विवाह प्रमाण पत्र की ऑफिसियल वेबसाइट पहचान पर विजिट कर सकते है ।

How Much Fees of Marriage Certificate?

>

विवाह प्रमाण पत्र के ग्राम पंचायत फीस 120 रुपये व ईमित्र आवेदन शुल्क 50 रूपए है ।

निष्कर्ष (Conclusion)

विवाह प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में आवेदन फॉर्म भरना एक ऑफलाइन प्रक्रिया है तो ऑफलाइन आवेदन के बाद इसे ऑनलाइन करने एक ऑनलाइन प्रोसेस है ।

⚠️ जरूरी सूचना (Disclaimer):

RK Emitra Online एक निजी वेबसाइट है। यह किसी भी सरकारी विभाग का आधिकारिक पोर्टल नहीं है। कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी की पुष्टि करें।




RK Emitra Online पिछले 10 से अधिक वर्षों से राजस्थान में ई-मित्र और CSC सेवाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। हमारा अनुभव ही हमारी पहचान है, जो हमें सरकारी योजनाओं और डिजिटल दस्तावेजों के कार्यों में एक्सपर्ट बनाता है। आज ही हमारी सेवाओं का लाभ उठाएं और अनुभवी मार्गदर्शन प्राप्त करें।