How to Add member in Janaadhar Card 2026 Process by Rk Emitra Online
यदि आप राजस्थान राज्य के नागरिक है तो आपको राजस्थान सरकार से किसी भी प्रकार के वित्तीय लाभ जैसे स्कालरशिप , पेंशन , स्वास्थ्य लाभ , जरुरी दस्तावेज - जाति प्रमाण पत्र / मूल निवास प्रमाण पत्र आदि के लिए जन आधार एक अनिवार्य दस्तावेज है जन आधार में नाम जोड़ने के लिए आपको आयु के अनुसार अलग अलग दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे
- 0-5 वर्ष के आयु के बालक व बालिका
- 5-18 वर्ष के बालक व बालिका
- 18 वर्ष से ऊपर / विवाहिता का नाम दर्ज करवाने हेतु
0-5 वर्ष के आयु के बालक या बालिका
राज्य सरकार के नए नियमो के अनुसार (जून 2026) बच्चे का नाम जन्म प्रमाण पत्र बनाने से साथ स्वतः जुड़ जायेगा
यदि आपने पूर्व में जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया है तो आप नजदीकी ईमित्र सेण्टर या स स ओ पोर्टल से दर्ज कर सकते है जिसमे लिए आपको जनम प्रमाण पत्र व बच्चे की फोटो की आवश्यकता होगी
नोट : यदि जन्म राजस्थान राज्य से बाहर हुआ है तो आपको बालक या बालिका के आधार कार्ड के आवश्यकता होगी*
"जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन सत्यापन किया जायेगा जिसके लिए आधार कार्ड में माता या पिता में (कम से कम ) एक व्यक्ति का आधार लिंक होना आवश्यक है जिसे ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जायेगा यदि जनम प्रमाण पत्र में माता या पिता में किसी का भी आधार लिंक नहीं है तो आप जान आधार में नहीं जोड़ पायेंगे "
5-18 वर्ष के बालक व बालिका
यदि जन्म राजस्थान में हुआ है या राजस्थान से बाहर हुआ है दोनों ही स्थिति में आपको आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होंगी ओटीपी के माध्यम से आपके आधार व जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन सत्यापन होगा जिसके बाद ही जन आधार में नाम जुड़वा सकेंगे
18 वर्ष से ऊपर / विवाहिता का नाम दर्ज करवाने हेतु
यदि उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो आपको आधार कार्ड की आवश्यकता होगी इसमें कुछ कंडीशन है जैसे
- यदि आप विवाहित महिला है और आपका नाम जन आधार में पहले से दर्ज है तो आपको अपने पैरेन्ट के जन आधार से नाम ससुराल पक्ष के जन आधार में जुड़वाना होगा
- यदि आप राजस्थान राज्य में शादी करके आये है या फिर आपका जन आधार में पहले से नाम दर्ज नहीं है तो आप अपने आधार कार्ड व विवाह प्रमाण के साथ जन आधार में जुड़ सकते है
- How to add Member in Jan aadhaar without aadhaar बिना आधार कार्ड के जन आधार में नाम जोड़ा जा सकता है
How to check Janaadhar Status online
⚠️ जरूरी सूचना (Disclaimer):
RK Emitra Online एक निजी वेबसाइट है। यह किसी भी सरकारी विभाग का आधिकारिक पोर्टल नहीं है। कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी की पुष्टि करें।